छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक खराब रहेगा मौसम

jantaserishta.com
20 Nov 2026 10:17 AM IST
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक खराब रहेगा मौसम
x
रायपुर: देवउठनी पर्व पर छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार हैं. पोस्ट मानसून सीजन का तीसरा चक्रवाती तूफान अकवान आज उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर टकरा सकता है. रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में इसका असर दिखना शुरू हो चुका है, जो भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक जारी रह सकता है. राजधानी में गुरुवार को सुबह से ठंडी हवाएं चली और रात में रुक-रुककर बारिश हुई. वहीं 20 नवंबर को सुबह से बूंदाबांदी जारी है.
मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है. 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के दक्षिण, उत्तर और मध्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है. (Weather Forecast Today) वहीं कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं चलने की चेतावनी जारी की गई है. इसके अतिरिक्त 22 से 25 नवंबर तक कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. ऐसे में अगले 48 घंटे प्रदेश के मौसम के आंकड़ों से अहम रहने वाले हैं.
प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. (Akvan Impact On CG) इसके मुताबिक, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदा बाजार, गरियाबंद, महासमुंद, बस्तर और कोंडागांव जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
राजधानी रायपुर में चक्रवाती तूफान अकवान के असर से मौसम का मिजाज (Raipur Rain Today) बदल गया है. ठंड भी अधिक महसूस हो रही है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर को रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. प्रदेश में गुरुवार को दुर्गम सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा है. 19 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे यह 15.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.2 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था. इसके 20 नवंबर की दोपहर तक गोपालपुर के निकट उत्तर आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है. इस दौरान तूफान की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तथा झटकों में 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आर्द्रता बढ़ने और बारिश का दौर सक्रिय होने की स्थिति बनी है.
प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो चुकी है. ऐसे में उपार्जन केंद्रों और एमएसपी पर धान बेचने वालों के सामने फिर चुनौती खड़ी हो गई है. अर्नब और मुरासु के प्रभाव से कई किसानों की धान बरबाद हो गई थी. अब फिर उपार्जन केंद्रों में सुचारु धान व्यवस्था बनाए रखने और किसानों को अपने धान बचाने के लिए कठिनाई हो सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story