छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव, कई जगहों में बारिश के आसार
Nil dhankar
24 April 2022 8:32 AM IST

x
फाइल फोटो
बड़ी खबर
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। आज भी कई जगहों में अधड़ के साथ बारिश के आसार है। वहीं कुछ स्थानों में बिजली गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। दूसरी ओर गर्मी के बाद बारिश होने से उमस बढ़ गई है।
बता दें कि गुरुवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं बीते दिनों से लगातार दोपहर बाद अंधड़ के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जो उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
यही वजह है कि बीते कुछ दिनों से दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो जा रहा है। वहीं प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा और दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आ रही है। जिसके कारण तापमान में बदलाव हुआ है।
आज प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं कहीं—कहीं हल्की वर्षा होने, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कई जगहों में अंधड भी चलने के आसार है। बदले मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव दक्षिण छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा।
मध्यप्रदेश में राहत के बाद फिर बढ़ा पारा
मध्यप्रदेश में 2 दिन की राहत के बाद फिर से पारा बढ़ रहा है। सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40℃ से ऊपर है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.2℃ दर्ज हुआ। इंधर इंदौर में 39.4℃, जबलपुर में 41.4℃ और ग्वालियर में 41.5℃ हुआ दर्ज। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43℃ खरगोन, रतलाम, नर्मदापुरम और खंडवा में दर्ज हुआ।
Next Story





