छत्तीसगढ़

रायपुर में मौसम परिवर्तन, बारिश शुरू

Nilmani Pal
30 Sept 2024 3:22 PM IST
रायपुर में मौसम परिवर्तन, बारिश शुरू
x

रायपुर raipur news। छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन का आज (सोमवार को) आखिरी दिन है। इस बीच रायपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तेज पानी बरसने के बाद बूंदाबांदी का दौर जारी है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, अगले 2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

2 दिनों से रायपुर समेत कई जिलों में मानसून पर ब्रेक लगने के चलते उमस बढ़ गई थी। सबसे ज्यादा तापमान 34.9 डिग्री महासमुंद में दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में पारा 21.6 डिग्री रहा। आज बस्तर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं मानसून खत्म होने तक 5 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं।

रविवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। रविवार की सुबह 8 बजे तक रिकॉर्ड किए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश कोंडागांव जिले के माकड़ी 60 मिलीमीटर बारिश हुई।

Next Story