छत्तीसगढ़

पेंड्रा में मौसम परिवर्तन, गरज चमक के साथ हुई बारिश

Nil dhankar
21 March 2025 12:38 PM IST
पेंड्रा में मौसम परिवर्तन, गरज चमक के साथ हुई बारिश
x

पेंड्रा। मार्च महीने में छत्तीसगढ़ में मौसम परिवर्तन हुआ है, कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हुई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बारिश होने से वहां के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है

वहीं सूरजपुर में भी तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के बीच बारिश शुरू हो गई है। काले बादल आसमान में घेर चुके हैं और लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है। अचानक शुरू हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं दूसरी तरफ अचानक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

बता दें कि IMD ने इस मौसम परिवर्तन को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और बारिश के साथ आंधी और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 48घंटों में और भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश होने की उम्मीद जताई है।



Next Story