मौसम अलर्ट: इस जगह भारी बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ को लेकर ये अपडेट

नई दिल्ली/ छत्तीसगढ़: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया था। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिन देश के अलग-अगल राज्यों में भारी बारिश के आसार है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 21 सितंबर को भारी बारिश होगी, 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। राजस्थान और गुजरात के कई भागों में अगले चार दिन भारी बारिश होगी। वहीं उत्तराखंड में 25 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 21 व 22 सितंबर को तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर तक भारी वर्षा होने की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





