मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 27 हुई

नई दिल्ली: उत्तर भारत के पहाड़ों में हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई भीषण बारिश से जहां ठंड ने आहट दी है। उत्तर भारत सहित देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हुई। इनमें छत्तीसगढ़, बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्से शामिल हैं। अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। दूसरी ओर केरल में तेज बारिश के कारण आए बाढ़ के मद्देनजर 10 बांधों के लिए रेड अलर्ट जारी है। यहां कक्की डैम की दो फाटकों को खोल दिया गया है। सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर की यात्रा पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। उधर, प्रदेश में बारिश व बाढ़ से मरने वालों की संख्या 35 हो गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





