
x
CG का वीडियो वायरल.
रायगढ़: रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल के खुलेआम रोमांस करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर काफी देर तक किस करते दिखे। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिस जगह यह कपल मौजूद था, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी है। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी RPF तक पहुंची। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा कपल नशे की हालत में था।
सोमवार को रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। ट्रेन के आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। इसके बावजूद कपल काफी देर तक वहीं एक-दूसरे के साथ रहा। दोनों काफी देर तक गले लगे रहे और किस करते दिखे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सार्वजनिक जगह पर इस तरह दोनों को देखकर आसपास मौजूद लोग आपस में चर्चा करने लगे। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया।
खास बात यह है कि जिस जगह दोनों इस तरह की हरकत करते नजर आए, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी है। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल तक पहुंची।
RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि जब दोनों इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय RPF को सूचना दी जानी चाहिए थी। बाद में वीडियो भी RPF के पास पहुंचा था। थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों कुछ देर बाद वहां से चले गए। इस मामले में फिलहाल किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





