छत्तीसगढ़

CRPF जवानों की सेवा और निष्ठा के ऋणी हैं हम भारतवासी : सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
27 July 2022 1:28 PM IST
CRPF जवानों की सेवा और निष्ठा के ऋणी हैं  हम भारतवासी : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल 'केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल' के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को दी बधाई CRPF जवानों के साहस, पराक्रम व बलिदान को सलाम करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि हम भारतवासी उनकी सेवा व निष्ठा के ऋणी हैं।

सीआरपीएफ देश के सबसे पुराने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है और इसके पास देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी है।आज ही के दिन 1939 में क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस के रूप में इसका गठन हुआ था। आजादी के बाद 28 दिसम्बर, 1949 को संसद के एक अधिनियम द्वारा इस बल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नाम दिया गया था।

Next Story