छत्तीसगढ़
सरकार बनते ही नक्सलवाद के खिलाफ़ हमने मजबूती से लड़ी लड़ाई : विष्णुदेव साय
Nil dhankar
3 April 2024 6:17 PM IST

x
महासमुंद। हमारी सरकार बनते ही नक्सलवाद के साथ हमने मजबूती से लड़ाई लड़ी है। इसमें हमारे सैनिकों एवं जवानों का शौर्य और मनोबल प्रशंसनीय है।हमारे सुरक्षा कैंप अब "सुविधा कैंप" हैं, जहां आदिवासी जनता की बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है।
मुठभेड़ में मारे गए तेरह नक्सलियों के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की 13 शव मिले है, यह हमारे सैनिकों की सबसे बड़ी सफलता है। सैनिकों एवं जवानों के शौर्य और मनोबल प्रशंसनीय है।
उन्होंने आगे कहा कि जनजातीय क्षेत्र में आर्थिक सशक्तीकरण और आधारभूत संरचना के विकास के लिए हमारी सरकार ने नियद नेल्लानार योजना लाकर उन्हें मूलधारा से जोड़ने का प्रयास किया है।
Next Story





