छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हम गांधी के सपनों को कर रहे हैं साकार : भूपेश बघेल

Nil dhankar
2 Oct 2023 1:21 PM IST
छत्तीसगढ़ में हम गांधी के सपनों को कर रहे हैं साकार : भूपेश बघेल
x

रायपुर। गांधी और शास्त्री जयंती के मौके पर प्रदेशभर में कांग्रेस की भरोसा यात्रा निकाली जा रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री अलग-अलग जिलों में इस यात्रा में शामिल हुए. सीएम बघेल पाटन के सेलूद में कांग्रेस की भरोसा यात्रा में शामिल हुए. वे सेलूद से पाटन तक यात्रा करेंगे. सीएम बघेल ने कहा, गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर 2019 में हमने 5 योजनाएं शुरू की थी. छत्तीसगढ़ में गांधी जी का सुराज अब दिख रहा है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सफाईकर्मियों का सम्मान, बुनकरों का सम्मान, मजदूरों का सम्मान, किसानों का सम्मान, गरीबों का सम्मान गांधी जी ने किया. उन्हें हौसला दिया, उन्हें ताकत दी, उन्हें साथ लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी. ग्राम स्वराज्य का अलख जगाया. छत्तीसगढ़ में हम गांधी के सपनों को साकार कर रहे हैं.

Next Story