छत्तीसगढ़

मेजर गगनदीप सिंह के निधन से बसना अंचल में शोक की लहर

Shantanu Roy
18 Jan 2023 5:44 PM GMT
मेजर गगनदीप सिंह के निधन से बसना अंचल में शोक की लहर
x
छग
महासमुंद। बसना नगर के गौरव मेजर गगनदीप सिंह भाटिया का सड़क दुर्घटना में निधन में हो गया। मेजर गगनदीप बसना नगर के समाज सेवी डॉ. नगेन्द्र सिंह प्रेम के सुपुत्र थे। मेजर गगनदीप एक कुशल चिकित्सक थे। इसके साथ ही एक अच्छे पुत्र, एक जिंदादिल इंसान, सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी थे। वे अपनी मित्रता के लिए जाने जाते थे। नगरवासी बताते हैं कि वे अनजान लोगों की सहायता के लिए भी तत्पर रहते थे। जिनसे उनका कोई परिचय नही था, अपने पारिवारिक संस्कार के साथ उन्होंने व्यक्तित्व को ऐसा निखारा था कि जो उनसे एक बार भी मिला है, वो उनके अद्भुत व्यक्तित्व और अपनत्व से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। 19 जनवरी को उनके पार्थिव शरीर को सेना द्वारा ससम्मान बसना नगर लाया जा रहा है। मेजर गगनदीप सिंह के निधन की खबर से बसना नगर ही नहीं अपितु पूरे फुलझर अंचल में शोक की लहर फैल गई है।
Next Story