छत्तीसगढ़

वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

Nilmani Pal
29 Nov 2025 6:00 PM IST
वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम आयोजित
x

महासमुंद। वाटर शेड महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत 27 नवम्बर को वाटरशेड समिति बावनकेरा विकासखंड महासमुंद, 28 नवंबर को वाटरशेड समिति चौकबेडा एवं 29 नवंबर को वाटरशेड समिति जबलपुर विकासखंड पिथौरा जिला महासमुंद मे आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यो व ग्रामीण जनो द्वारा श्रमदान, प्रभात फेरी निकली गई तथा स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, पानी की पाठशाला,पानी की बचत हेतु शपथ,प्रश्नोत्तरी,भाषण,नाट्य कला,पारंपरिक खेलकूद का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विकासखंड महासमुंद परियोजना के मुख्य अतिथि के रूप में दिशा दिवान अध्यक्ष जनपद पंचायत, जनपद सदस्य धनेश गायकवाड, सरपंच गोपाल सिंह ध्रुव, उप सरपंच द्रोण चन्द्राकर तथा विकासखंड पिथौरा परियोजना के मुख्य अतिथि के रूप में जगमोती दीनदयाल भोई, श्याम लाल जनपद सदस्य, नित्यानंद नेताम सरपंच, हरप्रसाद पटेल विधायक प्रतिनिधि, अभिमन्यु प्रधान भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं संबंधित क्षेत्र के परियोजना अधिकारी हितेन्द्र परघनिया, भीमराव घोडेसवार एवं वाटरशेड; क़ृषि विभाग के वाटरशेड सचिव व डब्ल्यू.डी.टी. कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Story