छत्तीसगढ़
सड़कों में जलभराव, लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
Nil dhankar
25 Jun 2023 11:31 AM IST

x
छग
राजिम। प्रदेश में 23 जून से मानसून की एंट्री हो चुकी है जिसके बाद आज पूरे प्रदेश में मौसम का करवट बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। वहीं राजिम भी बीते 6 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से जल जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों और कई जगहों पर जलभराव हो गया है।
इधर बिलासपुर में भी मौसम ने करवट बदल ली है। जिले में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से किसानों को राहत मिली है। तो दूसरी ओर लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Next Story





