छत्तीसगढ़

वाटरफॉल हादसा: रेस्क्यू टीम को 3 दिन बाद मिली सफलता, दूसरे युवक का भी मिला शव

Nil dhankar
7 Sept 2022 2:24 PM IST
वाटरफॉल हादसा: रेस्क्यू टीम को 3 दिन बाद मिली सफलता, दूसरे युवक का भी मिला शव
x

कांकेर। कांकेर जिले के मलाजकुडुम वॉटरफॉल में डूबे दो युवकों के शव दो दिन बाद निकाल लिए गए हैं। नगर सेना और पुलिस के जवानों ने तीन दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दोनों युवकों के शव बाहर निकालकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मलाजकुडुम जलप्रपात में सोमवार की शाम डूबे दोनो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक युवक कुलेश्वर उइके का शव मंगलवार को बरामद किया गया था। दूसरे युवक सतेंद्र जैन का शव बुधवार को 42 घन्टे बाद बरामद किया गया है। नगर सेना और पुलिस के जवानो ने तीन दिन तक रेस्क्यु ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिया।

जिला मुख्यालाय के नजदीक मलांजकुडुम जल प्रपात हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। बीते 5 सालों में 4 लोगो की जलप्रपात की ऊंचाइयों से गिरकर मौत हो चुकी है। कुछ लोग घायल भी हुए है, उसके बाद भी लोग लापरवाही से बाज नही आ रहे है। सोमवार को हुए हादसे में जान गवाने वाले दोनों युवक एक दूसरे को जानते भी नहीं थे।


Next Story