छत्तीसगढ़

आज सुबह, दोपहर और शाम नलों में आएंगे पानी

Nilmani Pal
25 March 2024 6:56 AM IST
आज सुबह, दोपहर और शाम नलों में आएंगे पानी
x
रायपुर न्यूज़

रायपुर। होली के दिन रायपुर के पानी टंकियों से 3 बार पानी की सप्लाई होगी। आज सोमवार को शहरवासियों को पानी की कोई कमी नहीं होगी। अतिरिक्त पानी की जरूरत को देखते हुए नगर निगम सुबह, दोपहर और और शाम को पानी की सप्लाई करेगा। इसके लिए शहर की सभी टंकियों को आज रात को फुल किया जाएगा। पानी की ज्यादा जरूरत को देखते हुए जल विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि होली के दिन पानी का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। निगम के अधिकारियों ने बताया कि होली के दिन सुबह और शाम 10 से 15 मिनट तक पानी की सप्लाई ज्यादा होगी।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6 बजे से 7 बजे, दोपहर को 3 बजे से 4 बजे और शाम को 7 बजे से 8 बजे तक पानी सप्लाई किया जाएगा।

होली के दिन खारुन नदी में एनीकट के पास युवाओं की भीड़ रहती है। होली खेलने के बाद शहर के ज्यादातर युवा नहाने के लिए एनीकट पहुंचते हैं। इससे कई बार हादसे भी हुए हैं। नगर निगम कमिश्नर ने एनीकट के आसपास और नदी के किनारे ऐसे सभी स्पॉट पर खतरे की चेतावनी वाले संकेतक लगाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम ने पुलिस को भी होली के दिन नदी किनारे निरीक्षण करने के लिए पत्र लिखा है।

Next Story