छत्तीसगढ़

पानी टैंकर ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत

Nil dhankar
12 May 2022 3:14 PM IST
पानी टैंकर ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत
x

रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके में पानी टैंकर के चालक की लापरवाही की वजह से एक बुजुर्ग की जान चली गई। डेरापारा के पास टैंकर के चालक ने सामने से आ रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को ठोकर मार दिया। टैंकर में फंस जाने की वजह से बुजुर्ग को टैंकर कुछ दूर तक घसीटकर ले गया।

घटनास्थल पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम किशोर निषाद निवासी अर्जुनी, भाठागांव बिलासपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपित टैंकर चालक फरार है। पुलिस ने आरोपित पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Next Story