छत्तीसगढ़

नलों में पानी सप्लाई बंद, इस वार्ड के लोगों ने जोन कार्यालय घेरा

Nil dhankar
23 Dec 2024 1:20 PM IST
नलों में पानी सप्लाई बंद, इस वार्ड के लोगों ने जोन कार्यालय घेरा
x

भिलाई। भिलाई नगर निगम के जोन 2 दो अंतर्गत कुरुद वार्ड 22 के लोग पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं। बार बार शिकायत के बाद भी जब पानी सप्लाई शुरू नहीं हुई तो उन्होंने सोमवार सुबह जोन 2 कार्यालय का घेराव कर दिया।

कुरुद गांव की लगभग 15-20 महिलाएं भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहीं। वो लोग जोन कार्यालय खुलते ही सुबह 10.30 बजे पहुंच गए, लेकिन वहां एक भी अधिकारी समय पर ड्यूटी नहीं पहुंचा था। लोगों ने जोन आयुक्त येशा लहरे को फोन लगाया तो उन्होंने कहा कि वो जोन 3 कार्यालय में बैठी हैं। अभी नहीं आ पाएंगी वो उनकी समस्या सुनने के लिए अरविंद शर्मा को भेज रही हैं।

इसके बाद वार्ड के लोग और आक्रोशित हो गए। उन्होंने मेन गेट में लगे चैनल के सामने ही खड़े होकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन कर रही प्रेम लता जायसवाल, अरुणा कुम्हाने, पूजा जायसवाल, वर्षा राजपूत, रेखा शर्मा और शीतल सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि उन्होंने वार्ड पार्षद को कई दिनों से पानी सप्लाई शुरू करने के लिए कहा, अधिकारियों को भी कहा, लेकिन उनके द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

Next Story