छत्तीसगढ़

रावतपुरा बीएसयूपी कॉलोनी में जलसंकट का त्वरित निदान किया गया

Nilmani Pal
20 May 2025 3:39 PM IST
रावतपुरा बीएसयूपी कॉलोनी में जलसंकट का त्वरित निदान किया गया
x

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के क्षेत्र के अंतर्गत रावतपुरा कॉलोनी बीएसयूपी आवासीय परिसर में बोरवेल का पुराना पाईप अचानक फट जाने के कारण से वहाँ तीनमंजिला बीएसयूपी आवासीय परिसर में पेयजल संकट की समस्या आने लगी थी.

जिसे तत्काल संज्ञान में लेकर महापौर मीनल चौबे, जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, आयुक्त विश्वदीप द्वारा दिए गए आदेशानुसार और जोन कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा के निर्देश पर निगम जोन 6 जल विभाग के उपअभियंता हिमांशु चंद्राकर ने टीम सहित तत्काल रावतपुरा बीएसयूपी आवासीय परिसर में बोरवेल की पाईप को बदलकर नई पाईप डालने का कार्य समस्या के त्वरित निदान हेतु प्रारम्भ करवा दिया है. आज संध्या तक कार्य पूर्ण होने और परिसर में आये अचानक जलसंकट की समस्या का त्वरित निदान होने की जानकारी दी गयी है. स्थल पर बोरवेल की पाईप बदलने का कार्य निरन्तर प्रगति पर है.

Next Story