छत्तीसगढ़
सिंचाई के लिए नहरों में छोड़ा जा रहा है पानी, देखें वीडियो
Nilmani Pal
22 July 2022 5:31 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे की अनुशंसा तथा विधायक अभनपुर एवं धरसीवा सहित किसान संगठनों की मांग को देखते हुए गंगरेल डेम से सिंचाई के लिए तत्काल पानी छोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में जल संसाधन विभाग द्वारा आज शाम गंगरेल डेम से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया।
प्रमुखअभियंता इंद्रजीत उईके ने बताया कि गंगरेल में पर्याप्त जलभराव है। गंगरेल बांध की नहर से रायपुर, आरंग , धरसींवा , बलोदा बाजार -भाटापारा ,लवन,पलारी और धमतरी क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
Next Story





