छत्तीसगढ़

तालाब से जलकुंभी हटाई गई नई पोंड क्लीनर मशीन से

Nilmani Pal
27 Feb 2025 9:28 AM IST
तालाब से जलकुंभी हटाई गई नई पोंड क्लीनर मशीन से
x

भिलाई। दुर्ग नगर निगम में नई पोंड क्लीनर मशीन आई है। इस मशीन के पहुंचने के बाद उसे तालाब में उतारा गया और जलकुंभी निकालने के लिए उसका ट्रायल किया गया। इस दौरान नई मशीन का पूजन अर्जन किया दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव और महापौर अल्का बाघमार द्वारा किया गया।

अब दुर्ग के तालाबों में जलकुम्भी की समस्या नहीं होगी इससे निजात पाने विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से पोंड क्लीनर मशीन नगर नगिम को मिल गई है। बारिश के सीजन में शिवनाथ नदी के पास इंटकवेल में कचरा फंसने से पेयजल बाधित नहीं होगा। दुर्ग निगम में पहुंची इस मशीन का तालाब से जलकुम्भी निकालने के लिए ट्रायल किया गया।

दुर्ग नगर निगम ने निगम को पोंड क्लीनर मशीन खरीदने के लिए शासन को अनुमति दी थी। शासन से अनुमति मिलने के बाद इस मशीन को निगम द्वारा खरीदा गया है। जिस एजेंसी ये मशीन खरीदी गई है उसके द्वारा मशीन दुर्ग निगम प्रशासन को हैंडओवर कई गई, इसके बाद इसका ट्रायल किया गया।

Next Story