छत्तीसगढ़
दल्लीराजहरा-अंतागढ़ रेलवे ट्रैक में भरा पानी, तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Nil dhankar
20 July 2025 3:50 PM IST

x
छग
बालोद। दल्ली राजहरा में रविवार को मानसून का कहर देखने को मिला. सुबह 5 बजे से हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मूसलाधार बारिश की वजह से शहर में खासकर वार्ड क्रमांक 04, 20, 22, 23, 24, सब्जी मार्केट और चिखलाकसा के निचले क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यहां तक दल्ली राजहरा से अंतागढ़ जाने वाली रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है. आलम यह रहा कि पानी के तेज बहाव में कुछ मवेशी भी बह गए हैं.
Next Story





