छत्तीसगढ़

जलसंकट: महापौर और विधायक के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

Nilmani Pal
5 May 2022 10:17 AM GMT
जलसंकट: महापौर और विधायक के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
x

दुर्ग। नगर पालिका निगम दुर्ग प्रशासन निगम क्षेत्र में पर्याप्त जल आपूर्ति का दावा कर रहा है। निगम के इस दावे की पोल तब खुली जब सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाएं निगम कार्यालय दुर्ग पहुंचे। उन्होंने निगम का घेराव कर वहां मटकी फोड़ी और दुर्ग विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि जिन वार्डों में भाजपा के पार्षद जीते हैं, उन वार्डों में पानी सप्लाई नहीं दी जा रही है। लोग इतने गुस्से में थे कि यदि पुलिस के अधिकारी और जवान नहीं होते सिर फुटौव्वल भी हो जाती।

घेराव करने पहुंची वार्ड नंबर 37 की निवासी गीता वर्मा और रजनी यादव ने बताया कि उनके वार्ड की पार्षद शारदा सोनी है। वहां गली नंबर 8 में पानी नहीं पहुंच रहा है। गोकुल होटल के आगे पानी का पाइप फूटा हुआ है। 25 दिनों से पार्षद से गिड़गिड़ा रहे हैं, लेकिन वह वहां झांकने तक नहीं पहुंची। पार्षद का कहना है कि इस क्षेत्र से उसे वोट नहीं मिला इसलिए वह उनकी कोई मदद नहीं करेगी।


Next Story