छत्तीसगढ़

नगर पालिका इलाके में जलसंकट, पार्षद कार्यालय के बाहर लोगों का प्रदर्शन

Nil dhankar
16 April 2025 3:14 PM IST
नगर पालिका इलाके में जलसंकट, पार्षद कार्यालय के बाहर लोगों का प्रदर्शन
x
छग

कोरबा। कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से जल आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से नगरवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच, भाजपा पार्षद पवन अग्रवाल कार्यालय के बाहर राम नाम जपते हुए विरोध में बैठ गए।

नगर का 70 प्रतिशत हिस्सा जल संकट से जूझ रहा है। कई वार्डों में लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं। पहले पाइप लाइन टूटने की समस्या आई, जिसे ठीक किया गया। उसके बाद फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी से तीन मोटरें जल गईं।

नगर पालिका के सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र ने बताया कि पानी टंकी के नीचे की पाइप लाइन फट गई है। वार्डों में चार टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इनमें से दो नगर पालिका के हैं और दो किराए पर लिए गए हैं। स्थानीय निवासी सरोजनी बाई ने बताया कि गर्मी के मौसम से पहले भी पानी की समस्या थी। पहले थोड़ा पानी आता था, लेकिन अब वह भी बंद है। सार्वजनिक और निजी बोर से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। नहाने-धोने और पीने के पानी की गंभीर समस्या है।

Next Story
null