छत्तीसगढ़
नरेगा से जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, जिले में 60 करोड़ लीटर जल संरक्षण के कार्य स्वीकृत
Shantanu Roy
17 March 2026 10:58 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्राम पंचायतों में मांग के आधार पर श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखंडों में इन कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला महासमुंद के विकासखंड बसना में मिशन जल संरक्षण के अंतर्गत कंटूर ट्रेंच, सतत कंटूर ट्रेंच, जल अवशोषण खंती, गेबियन संरचना, डाइक निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, कुआं निर्माण, निजी आजीविका डबरी, कच्ची नाली, नया तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, डिफंक्ट बोरवेल रिचार्ज तथा नाला डिसिल्टिंग के 7493 कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
इसी प्रकार जनपद पंचायत बागबाहरा, महासमुन्द, पिथौरा एवं सरायपाली में जल संरक्षण से जुड़े 37,640 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने पर जिले में लगभग 60 करोड़ लीटर जल संरक्षण एवं संवर्धन होगा। इसके अलावा जिले में 1016 आजीविका डबरी निर्माण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे लगभग 23 करोड़ लीटर जल संरक्षण एवं संवर्धन हो सकेगा। निर्मित आजीविका डबरियों से हितग्राहियों को आजीविका संवर्धन से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करने के निर्देश भी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए गए हैं। इन सभी कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जा सके और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





