छत्तीसगढ़
सड़क हादसे में चौकीदार की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
Nil dhankar
31 Jan 2022 1:51 PM IST

x
बिलासपुर। बिलासपुर में हाईवा ने बाइक सवार चौकीदार को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात हुई इस घटना के बाद चौकीदार की लाश तीन घंटे तक सड़क पर पड़ी रही। लेकिन, किसी ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार की सुबह इस घटना की जानकारी मिलने पर गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक मस्तूरी-बिलासपुर रोड जाम रहा और वाहनों की लाइन लगी रही। घटना मस्तूरी थाने के पास की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम किरारी निवासी लक्ष्मण यादव पिता दुखीराम यादव (58 साल) मस्तूरी अस्पताल में चौकीदार था। रविवार की रात करीब 10 बजे वह काम करने के बाद अपनी बाइक में सवार होकर घर जा रहा था। तभी अस्पताल के सामने तेज रफ्तार हाईवा ने उसे चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Next Story





