छत्तीसगढ़

देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Nil dhankar
19 Jun 2022 6:02 PM IST
देखें शाम 6 बजे की LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x

भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने अपने बेटे और उनकी पत्नी हेजल किच के साथ हाल ही में अपना पहला फादर्स डे मनाया है. इस बात की जानकारी यूवी ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए दी है. इस खास मौके पर युवराज और हेजल ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी कर दिया है. आपको बता दें, क्रिकेटर युवराज सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल किच ने 30 दिसंबर 2016 को शादी की थी. फरवरी को हेजल ने बेटे को जन्म दिया. बेटे के जन्म के दौरान इस कपल ने जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए उनके प्राइवेसी को सम्मान देने की अपील की थी.


अब फादर्स डे के मौके पर युवराज और उनकी पत्नी हेजल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो के साथ बेटे की झलक फैंस के साथ शेयर की है. इस फोटो के कैप्शन में यह लिखा गया है कि इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है 'ओरियन कीच सिंह', मम्मी पापा उनके इस छोटे 'पुत्तर' से ढेर सारा प्यार करते हैं. हर बार जब मुस्कुराते हो तब तुम्हारी आंखे ऐसे चमकती हैं, जैसे आसमां में सितारें चकते हैं. तुम्हारा नाम भी कुछ इसी तरह से लिखा गया है. हैप्पी फादर्स डे. सागरिका घाटगे से लेकर बिपाशा बासु, इरफान पठान तक कई सेलेब्स ने इस पोस्ट के नीचे हार्ट का इमोजी पोस्ट किया है.

ओरियन नाम का मतलब होता है बहादुर, दरअसल अवकाश में बहादुर शिकारी की तरह दिखने वाले तारों के समूह को ओरियन कहा जाता है. ग्रीक माइथोलॉजी में बहादुर शिकारी ओरियन के कई किस्से और कहानियां लिखी गई हैं. कुछ लोग इस शब्द का मतलब "आग का बेटा" भी मानते हैं. हालांकि युवराज सिंह और हेजल के स्टेटस को पढ़ें तो यह कहा जा सकता है कि उनके लिए इस शब्द का मतलब सितारों का तेजस्वी समूह है.


Next Story