देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, सोशल मीड़िया में अश्लील विडियो और फोटो अपलोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। सोशल मीड़िया में अश्लील विडियो/फोटो अपलोड़ करने वाले आरोपी वासुदेव थौरानी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ कार्यालय के माध्यम से एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली का सायबर टीप लाईन जांच रिपोर्ट प्राप्त हुआ था जिसमें मोबाइल नंबर 98279-18283 के धारक द्वारा अपने मोबाइल का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो/फोटो अपलोड़ किया गया था।
आरोपी का कृत्य धारा 67(बी) आई.टी. एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन रायपुर में अपराध क्रमांक 117/2022 धारा 67(बी) आई.टी. एक्ट दर्ज किया गया। थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी वासुदेव थौरानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- वासुदेव थौरानी पिता स्व. श्री नंदलाल थौरानी उम्र 64 साल पता न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी कोे - राष्ट्रीय सघन पल्स पोलयो अभियान के तहत 27 फरवरी को 0 से 5 वर्ष आयु समूह के 1 लाख 21 हजार 175 बच्चों को को पल्स पोलियो की खुराक दी जायेगी। इस संबंध में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर श्री वसंत ने अभियान की शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और पंचायत विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं इसके अलावा उन्होंने अभियान की सफलता के लिए अपेक्षित सहयोग हेतु आम नागरिकों से अपील की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत 27 फरवरी को सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक बुथ पर 0 से 5 वर्ष आयु समूह के 01 लाख 21 हजार 175 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। जिसमें विकासखण्ड मुंगेली के 41 हजार 365, विकासखण्ड लोरमी के 50 हजार 19 और विकासखण्ड पथरिया के 29 हजार 791 बच्चे शामिल है। इसके लिए 810 बुथ 10 ट्रॉजिट टीम और 10 मोबाईल टीम बनाये गये हैं। इस अभियान में 1 हजार 620 दल कर्मी कार्य करेंगे। जिले में अभियान के सतत निगरानी हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर मानिटरिंग दल का गठन किया गया है। टीम द्वारा 27 फरवरी को बुथ लेबल पर तथा 28 एवं 1 मार्च को अभियान के दौरान छुटे हुए बच्चों को घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।