छत्तीसगढ़

देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर लगाया प्रतिबंध

Nilmani Pal
1 March 2022 10:30 AM GMT
देखें प्रत्येक 2 घंटे की LIVE बुलेटिन, कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर लगाया प्रतिबंध
x

कांकेर/पखांजूर। छत्तीसगढ़ में कल से 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही है। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों की पढ़ाई में दिक्कत न हो इसलिए कांकेर जिला प्रशासन ने पखांजूर में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में 2 से 30 मार्च तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध रहेगा।

छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएससी द्वारा जारी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा सुबह 09:15 बजे से दोपहर 12.15 बजे के बीच होगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी सुबह 9 बजे तक अपनी सीट पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

सीजीबीएसई 10वीं टाइम टेबल

03 मार्च 2022 – प्रथम भाषा के पेपर( हिंदी, हिंदी विशिष्ट और हिंदी सामान्य)

05 मार्च 2022- माध्यमिक भाषा के पेपर (अंग्रेजी, अंग्रेजी विशिष्ट और अंग्रेजी सामान्य)

08 मार्च 2022 – सामाजिक विज्ञान

10 मार्च – विज्ञान

12 मार्च 2022 – प्रोफेशनल कोर्सेज के पेपर

15 मार्च 2022 – गणित

21 मार्च 2022 – तीसरी भाषा के पेपर

23 मार्च 2022 – विशेष रूप से विकलांग छात्र की परीक्षाएं

Next Story