छत्तीसगढ़

LIVE बुलेटिन में देखें महत्वपूर्ण खबरें, आज से पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

Nil dhankar
27 Feb 2022 12:01 PM IST
LIVE बुलेटिन में देखें महत्वपूर्ण खबरें, आज से पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ
x

रायगढ़। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ विधायक प्रकाश नायक एवं महापौर जानकी काटजू ने आज नन्हे बच्चों को दो बूंद पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया। यह आयोजन हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर रामभांटा के प्रांगण में किया गया। यह अभियान तीन दिन चलेगा, जिसमें प्रथम दिवस दिन यानी आज बूथ स्तर पर एवं 28 फरवरी व 1 मार्च 2022 को घर-घर जाकर पोलियो की ख़ुराक से छूटे हुए बच्चों को दवा पिलायी जायेगी।


राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत ने बताया की अभियान के लिए वैक्सीन तथा अन्य लोजिटिक्स जिलों में उपलब्ध करा दी गई है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 14,504 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में कुल 29,008 टीका दल कार्य करेंगे, जिनमें 58,015 टीकाकर्मी तैनात रहेंगे। टीकाकर्मी मूलतः स्वास्थ्यकर्मी, मितानिनें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाएं है। इन सभी का प्रशिक्षण ग्राम, सेक्टर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर व विकासखण्ड स्तर पर पूर्ण कर लिया गया है। अभियान के दौरान 2901 सुपरवाईजर सभी बूथों का सुपरविजन का कार्य करेंगे।

Next Story