छत्तीसगढ़

LIVE बुलेटिन में देखें महत्वपूर्ण खबरें, हाथियों ने किया केले की फसल को बर्बाद

Nil dhankar
21 Feb 2022 12:00 PM IST
LIVE बुलेटिन में देखें महत्वपूर्ण खबरें, हाथियों ने किया केले की फसल को बर्बाद
x

पेण्ड्रा। हाथियों के दल का आतंक मचाना जारी है. गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के साथ कोरिया जिले में हाथियों के दल ने रहवासी इलाकों में लोगों के मकान तोड़ने के अलावा खेतों में फसल को नुकसान पहुंचाया है. हाथियों की झुंड की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है.

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में हाथियों के दल से फिर से आमद दी है. मरवाही वन रेंज के सेमरदर्री गांव के आस-पास 43 हाथियों का झुंड देर रात पहुंचा था. इसी झुंड में से 2 हाथियों ने जंगल के पास बसे गांव में खूब आतंक मचाया, जहां ग्रामीण इन्द्रपाल यादव सहित कुछ और ग्रामीणों के घर को तोड़ दिया है. इसके अलावा हाथियों ने खेत में लगी केले की फसल को चौपट किया है. यही नहीं घरों में रखे अनाज को भी चट कर दिया है. गांव में उत्पात मचाने के बाद दोनों हाथी जंगल चले गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग की टीम को दी.

Next Story