रायपुर के डायग्नोस्टिक सेंटर का कचरा बाहर खुले में फेंका, निगम की टीम ने लैब किया सील

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के महादेव घाट रोड पर रायपुरा के पास स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर कचरा बाहर खुले में फेंका जा रहा था। आज रायपुर नगर निगम की टीम ने इसे सील कर दिया है।
निगम के जोन क्रमांक 5 के जोन कमिश्नर चंदन शर्मा ने बताया कि जन शिकायत मिली थी कि रायपुरा रिंग रोड चौंक के पास स्थित लैब केयर नामक डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा इंजेक्शन आदि कचरा नियमानुसार डिस्पोज करने के बदले बाहर खुले में फेंका जा रहा है।
जिस पर आज निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडे, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही, जोन क्रमांक पांच के जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर तथा स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी द्वारा जांच की गई।
शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री पांडे ने रात 11 बजे ही अस्पताल के आसपास का मुआयना किया था। किंतु रात अधिक होने के कारण आज वे टीम लेकर पहुंचे। शिकायत सहीं पाए जाने पर सेंटर को सील कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





