इतना बड़ा गुंडा बन गया वसीम कुरैशी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

अंबिकापुर। वसीम कुरैशी शहर में गुंडाराज चला रहा है, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वसीम कुरैशी द्वारा खुलेआम एक व्यक्ति को भरे चौक में बेरहमी से पीटा जा रहा है, पीड़ित आरोपी से मांफी मांग रहा है और रोते हुए मदद की गुहार लगा रहा है। इस हमले में पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एसपी पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का गंभीर आरोप लगा है।
इस मामले में एडीशनल एसपी से कार्रवाई के बारे में सवाल पूछने पर वे भी मुंह छिपाते नजर आए।
अंबिकापुर में गुंडाराज,भयावह वीडियो,खुलेआम एक व्यक्ति को भरे चौक में वसीम कुरैशी नाम का युवक बुरी तरह पीटते रहा,युवक गंभीर हालत में भर्ती।यहां के सुस्त एसपी को पुलिसिंग से मतलब नहीं।एसपी को शर्म है ? @PMOIndia @DPRChhattisgarh @RSSorg @INCIndia @hrw @BJP4CGState @AmitShahOffice pic.twitter.com/ekuZpbCMtL
— Alok Shukla (@AlokShu1974) March 30, 2025
जब सवाल पर एडीशनल एसपी मुंह छिपाने पर मजबूर हो जायें, इनके पुलिस कप्तान आदतन गायब हों तो उस ज़िले में अपराधी बेलगाम होंगे ही।आईजी को इन सब पर सख़्त होना चाहिए,बड़ी घटना से बचने के लिए। @DPRChhattisgarh @vishnudsai @kunal492001 @thealokputul @PTI_News @BJP4CGState @IYCChhattisgarh pic.twitter.com/J7ncMjDmN1
— Alok Shukla (@AlokShu1974) March 31, 2025





