छत्तीसगढ़

रायपुर में वाशिंग मशीन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
28 April 2026 7:52 PM IST
रायपुर में वाशिंग मशीन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
x
7.30 लाख का सामान बरामद
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 05 वाशिंग मशीन और घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन बरामद किया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 7 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के दिशा-निर्देश में की गई। पुलिस द्वारा नशे और चोरी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही अवैध खरीद-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत पुलिस टीम लगातार सूचना एकत्र कर कार्रवाई कर रही थी।
मामले की जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम से वी प्लस कंपनी के 06 फ्रिज और 13 वाशिंग मशीन एक वाहन क्रमांक CG04PH9632 में लोड कर मालिक द्वारा अपने घर के पास खड़ा किया गया था। अगले दिन जब प्रार्थी ने देखा तो उसमें से 05 वाशिंग मशीन गायब थीं, जिन्हें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 290/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को 28 अप्रैल को सूचना मिली कि भनपुरी चौक के पास दो व्यक्ति चोरी की वाशिंग मशीन बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा ने टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना खमतराई पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए और वाहन के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इंद्रजीत साहू और सल्लू साहू उर्फ राहुल बताया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उनके कब्जे से 05 वाशिंग मशीन और घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन क्रमांक CG04PP4696 जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में इंद्रजीत साहू (उम्र 19 वर्ष) और सल्लू साहू उर्फ राहुल (उम्र 19 वर्ष), दोनों निवासी सूर्य नगर गोगांव, थाना गुढ़ियारी, रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में चोरी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई से राजधानी में सक्रिय चोरी के गिरोहों पर नकेल कसने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का अन्य घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं।
Tagsखमतराई थानावाशिंग मशीन चोरीपुलिस कार्रवाईदो आरोपी गिरफ्तारइंद्रजीत साहूसल्लू साहूचोरी का खुलासा7.30 लाख बरामदभनपुरी चौकश्रीराम इलेक्ट्रॉनिकगोदाम चोरीवी प्लस कंपनीफ्रिज और वाशिंग मशीनबीएनएस धारापुलिस जांचवाहन जब्तचारपहिया वाहनमुखबिर सूचनाघेराबंदीगिरफ्तारीरायपुर पुलिसनॉर्थ जोनमयंक गुर्जरआकाश मरकामपूर्णिमा लामाअपराध नियंत्रणचोरी का मामलान्यायिक रिमांडजेल भेजाअवैध बिक्रीछत्तीसगढ़ पुलिसKhamtarai police stationwashing machine theftpolice actiontwo accused arrestedIndrajit SahuSallu Sahutheft revealedRs 7.30 lakh recoveredBhanpuri ChowkShriram Electronicswarehouse theftV Plus Companyfridge and washing machineBNS sectionpolice investigationvehicle seizedfour-wheelerinformer informationsiegearrestRaipur policeNorth zoneMayank GurjarAkash MarkamPurnima Lamacrime controltheft casejudicial remandsent to jailillegal saleChhattisgarh policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story