छत्तीसगढ़
अंडरब्रिज के पास राहगीरों को डरा रहा था, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
Nil dhankar
19 April 2023 3:38 PM IST

x
रायपुर। गंज इलाके में बटनदार धारदार चाकू के साथ आरोपी शिवकुमार साहू को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम को सूचना मिली कि चूना भठ्ठी अंडरब्रिज के पास बटनदार चाकू लेकर आम लोगों को एक युवक आतंकित कर रहा है. जिस पर पुलिस ने आरोपी शिव कुमार साहू पिता मंगतू साहू उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया।
वही उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें चाकू जब्त की गई है. आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 141/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
Next Story





