छत्तीसगढ़

बच्ची से कर रहा था दुष्कर्म, तोरवा पुलिस ने की आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

Nilmani Pal
8 Feb 2022 9:46 AM GMT
बच्ची से कर रहा था दुष्कर्म, तोरवा पुलिस ने की आरोपी के खिलाफ कार्रवाई
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी कृष्णा साहू उर्फ सोनू डिलवापारा महमंद का निवासी है। लगातार 14 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। इस बात की जानकारी बच्ची की परिजनों को लगी जिसके बाद परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना में जुटी हुई है।


Next Story