छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कुछ देर में तेज अंधड़ और बारिश होने की चेतावनी

Nilmani Pal
25 March 2024 11:22 AM GMT
छत्तीसगढ़ में कुछ देर में तेज अंधड़ और बारिश होने की चेतावनी
x

रायपुर। अगले तीन घंटों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक नौ जिलों में शाम तक तेज़ अंधड़ और गरज चमक के साथ बारिश होगी। इनमें सूरजपुर, बलरामपुर सरगुजा कोरबा,रायगढ़ बिलासपुर जीपीएम, मुंगेली और गरियाबंद के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। गाज भी गिर सकती है।

रायपुर में होली पर क्या है हालत जानिए

छत्तीसगढ़ में आम जनता से लेकर VIP होली के रंग में रंगे दिखे। मुख्यमंत्री साय ने जहां अपने गृहग्राम में परिवार के लोगों के साथ होली खेली वहीं विजय शर्मा ने एक दिन पहले स्थानीय लोगों और आज पुलिसकर्मियों के साथ होली मनाई। इसके अलावा भी अलग-अलग जगहों पर मंत्री, विधायक नेता रंगों में सराबोर दिखे। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल समेत विपक्षी नेता भी रंगों में सराबोर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'X' पर तस्वीरें शेयर की और लिखा कि लो भई.. रंग चढ़ने लगा है... होली है। इससे पहले, रविवार को शुभ मुहूर्त में जगह-जगह होलिका दहन भी किया गया। कई जगह लोग नगाड़े बजाते हुए होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर भी चला।

Next Story