छत्तीसगढ़

सेप्टिक टैंक निर्माण के विरोध में प्रदर्शन की चेतावनी

Nilmani Pal
3 April 2025 9:42 AM IST
सेप्टिक टैंक निर्माण के विरोध में प्रदर्शन की चेतावनी
x

दुर्ग। भिलाई नगर निगम के अंतर्गत जोन 2 क्षेत्र में कुरुद नकटा तालाब के पास शासकीय जमीन में कब्जा कर अवैध प्लॉटिंग का खेल नहीं रुक रहा है। अब इसके विरोध में शिवशक्ति धाम सिमिति खड़ी हो गई। समिति ने निगम आयुक्त और जोन आयुक्त पत्र लिखकर अवैध निर्माण रोकने की मांग की है।

समिति की ओर से दुर्गा मंदिर की देखरेख करने वाले मलकीत सिंह ने कहा कि मंदिर के ठीक पीछे अवैध प्लॉटिंग की गई है। यहां बड़े पैमाने पर निगम से बिल्डिंग परमिशन लिए बिना मकान बनाए जा रहे हैं। इसको लेकर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब ये मामला आस्था के विरोध में आ गया है। यहां एक प्लॉट मंदिर के ठीक पीछे बेचा गया है। प्लॉट खरीदने वाला उसका सेप्टिक टैंक मंदिर की दीवार से सटाकर बना रहा है। जब ये बनकर तैयार हो जाएगा तो इसमें मल मूत्र आएगा और ये मंदिर को अशुद्ध करेगा। ये कहीं ना कहीं हिंदू धर्म की भावना को आहत करता है।


Next Story