छत्तीसगढ़

आज और कल लू चलने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Nil dhankar
21 May 2023 8:22 AM IST
आज और कल लू चलने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
x
छग

जांजगीर चांपा। गर्मी अब अपने तीखे तेवर दिखा रही है। प्रदेश में पिछले पखवाड़े भर से जांजगीर और सक्ती जिला में ही अधिकांश दिनों तक सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को भी जांजगीर का तापमान 43 डिग्री रहा। यह प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान था। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार और सोमवार को लू चलने की चेतावनी दी है, इसलिए बाहर निकलते समय सतर्क रहें।

इस वर्ष मौसम के कई रूप गर्मी के दिनों में दिखे, अप्रैल में कई बार बारिश, हवा आदि चलने से गर्मी के तेवर कम दिखे, लेकिन मई की शुरुआत के साथ ही धीरे-धीरे सूरज ने अपना भी तेवर दिखाना शुरू किया था। पिछले पखवाड़े भर से लगातार गर्मी बढ़ी है।

मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में और प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 21 मई को बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा, मुंगेली, सक्ती जिलों में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। ऐसी ही स्थिति सोमवार 22 मई के लिए भी लू जिले के अलावा कोरबा, मुंगेली में भी चलने की संभावना जताई गई है।

Next Story