छत्तीसगढ़
वार्डवासियों ने दी थी प्रदर्शन की चेतावनी, मारपीट मामले में पुलिस ने की 10 गिरफ्तारियां
jantaserishta.com
13 Nov 2026 1:15 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें 2 नाबालिग सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 8 बालिग आरोपियों का जुलुस निकालकर पैदल मार्च कराया गया। सभी आरोपियों को न्यायलय मे पेश के बाद सभी जेल भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि, 2 आरोपी दिनेश भट्ट, ताम्रध्वज साहू अब भी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बेमेतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 15 का है, जहां कुछ दिन पहले धारदार हथियारों से लैस आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 बालिग और 2 नाबालिग सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपियों का पैदल मार्च निकालकर कार्रवाई का संदेश भी दिया।
इधर, मामले में दिनेश भट्ट, ताम्रध्वज साहू की गिरफ्तारी अब भी बाकी है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गौरतलब है कि, घटना के बाद वार्डवासियों और जोहार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्यों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई थी। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है, लेकिन इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





