छत्तीसगढ़

शव के पास पर्स, गमछा और बोतल…बिलासपुर में युवक की संदिग्ध मौत

jantaserishta.com
16 Nov 2026 12:28 PM IST
शव के पास पर्स, गमछा और बोतल…बिलासपुर में युवक की संदिग्ध मौत
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में लालखदान के संत नगर इलाके में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। युवक की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान उत्तम कुमार के रूप में हुई है, जो रायगढ़ जिले के घरघोड़ा का रहने वाला था। घटनास्थल तोरवा थाना क्षेत्र में आता है।
शव के पास मिले पर्स, गमछा और पानी की बोतल
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। शव के पास से एक पानी की बोतल, एक पर्स और एक गमछा बरामद हुआ है। फोरेंसिक टीम ने मौके से भौतिक सबूत इकट्ठा करके जांच के लिए भेज दिए हैं।
शुरुआती जांच में हत्या की आशंका
शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का लग रहा है। हालांकि मौत की असली वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के पास मिला सामान जब्त कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story