
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस आखिरी चरण में प्रदेश के 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। 53 लाख से ज्यादा वोटर के लिए 11 हजार 430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद यहीं वोटों की गिनती भी होगी।
वहीं बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से सुबह 6ः45 से दोपहर 2 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। आखिरी राउंड की वोटिंग में 30 हजार 990 पंच, 3 हजार 802 सरपंच, 1 हजार 122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीसरे चरण की वोटिंग में 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर समुदाय के लोग हैं।
बेहतर लोकतंत्र के बनाने पूर्वर्ती , दुलेड़, जगरगुंडा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों में सुबह से ही उत्साह।
तृतीय एवं अंतिम चरण में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में हो रहा मतदान।
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में जिले के मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। आपकी एक वोट, विकास की ओर एक कदम!
— Bijapur (@DistrictBijapur) February 23, 2025
🔹 मतदान करें, अधिकार निभाएं।
🔹 लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।#Election2025 #LocalElections2025 #VoteNow #Polling #Democracy @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/E37CZ7kKFC





