छत्तीसगढ़

पंचायत चुनाव 2025 के लिए कल होगा मतदान

Nilmani Pal
16 Feb 2025 8:18 AM IST
पंचायत चुनाव 2025 के लिए कल होगा मतदान
x
cg news

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कल मतदान होगा। बैलट पेपर से तीन चरणों में मतदान होगा। 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होंगे। 18, 21 और 24 फरवरी को मतगणना होगी। 433 जिला पंचायत सदस्य, 29 सौ 73 जनपद पंचायत सदस्य के लिए वोट डाले जायेंगे। 11 हज़ार 672 ग्राम पंचायत में सरपंच चुने जाएँगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। राज्य के कुल 10 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायतों पर 11 फरवरी को चुनाव हुए थे। BJP ने सभी 10 नगर निगम में जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

वही, राज्य की 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा के खाते में 35 गई हैं। कांग्रेस ने 8 पर जीतीं। AAP ने बिलासपुर की बोधरी नगर पालिका में जीत दर्ज की। निकाय चुनाव में AAP की यह पहली जीत है।

Next Story