छत्तीसगढ़

राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट में मतदान खत्म, 81 प्रतिशत हुई वोटिंग

Nil dhankar
26 April 2024 6:01 PM IST
राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट में मतदान खत्म, 81 प्रतिशत हुई वोटिंग
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में मतदान खत्म हो गया है। इससे पहले राजनांदगांव का मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा का भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल और महासमुंद लोकसभा के बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथों पर अपराह्न 3 बजे मतदान खत्म हो गया था। शाम 6 बजे तक तीनों सीटों पर 81% मतदान हुआ है।

बता दें कि दूसरे चरण में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों की किस्मत 52,84,938 मतदाता तय करेंगे। इस बीच गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।

Next Story