नक्सली हिडमा के गांव में सरपंच चुनने के लिए वोटिंग जारी, वीडियो

बस्तर। सबसे ख़ूँख़ार नक्सली हिडमा के गांव में सरपंच चुनने के लिए वोटिंग हो रही है। पुवर्ती में आज से पहले कभी मतदान केंद्र नहीं बना था। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस आखिरी चरण में प्रदेश के 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। 53 लाख से ज्यादा वोटर के लिए 11 हजार 430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद यहीं वोटों की गिनती भी होगी।
वहीं बस्तर संभाग में सुरक्षा कारणों से सुबह 6ः45 से दोपहर 2 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। आखिरी राउंड की वोटिंग में 30 हजार 990 पंच, 3 हजार 802 सरपंच, 1 हजार 122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक तीसरे चरण की वोटिंग में 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर समुदाय के लोग हैं।
आज का दिन बस्तर के इतिहास में याद रखा जाएगा
— Ravi Miri (Vistaar News) (@Ravimiri1) February 23, 2025
सबसे ख़ूँख़ार नक्सली हिडमा के गांव में सरपंच चुनने के लिए वोटिंग हो रही है ।
पुवर्ती में आज से पहले कभी मतदान केंद्र नहीं बना था ।
लोकतंत्र की सबसे ताक़तवर तस्वीर pic.twitter.com/zsFyk5xxLg





