छत्तीसगढ़

डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में मतदाता जागरूकता शिवि

Shantanu Roy
14 Oct 2026 2:10 PM IST
डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा में मतदाता जागरूकता शिवि
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा एवं रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली बगईजोर में मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य 17 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करना था। जिले में अब विशेष अभियान के तहत 17 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष तथा छूटे हुए
मतदाताओं
का नाम जोड़ने की कार्रवाई गति पकड़ने लगी है। महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान के साथ बीएलओ द्वारा विशेष शिविर का आयोजन कर ऐसे पात्र मतदाताओं को फाॅर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। आज दिनांक तक जिले में 8 लाख 476 मतदाता है, जबकि अभियान के तहत अभी तक 1321 नए और छूटे हुए मतदाता जोड़े गए हैं।
बलौदा में डॉ मालती तिवारी रासेयो जिला संगठक महासमुंद एवं महाविद्यालय के प्राचार्य अनिता पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 60 से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया तथा उन्हें मतदाता पंजीयन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। शिविर की संयोजक कमला बाई दीवान रासेयो कार्यक्रम अधिकारी रही। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक जितेन्द्र कुमार पटेल, डॉ गजानंद नायक, रमेश कुमार पटेल, अंजेला लकड़ा, रश्मि निबरगिया सहित महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसी तरह रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली बगईजोर में मतदाता पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन के भोई के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी भरत प्रधान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में नए मतदाताओं के पंजीयन के लिए फॉर्म-6 तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म-8 की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 30 से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन किया गया तथा उन्हें मतदाता पंजीयन संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा विशेष शिविर एवं पंजीयन के माध्यम से फाॅर्म-6 में नाम जोड़े जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर, 21, 22, 28 एवं 29 अक्टूबर को विशेष शिविर सभी मतदान केन्द्रों में लगाए जाएंगे। यहां पात्र नागरिक अपने नाम जुड़वा सकते हैं।
Next Story