छत्तीसगढ़
'छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का जल्द खुलासा'...कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
jantaserishta.com
2 Sept 2025 12:24 PM IST

x
जगदलपुर. देशभर में वोट चोरी को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है और “वोट न्याय यात्रा” के जरिए राज्यों में माहौल बना रही है. अब छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस वोट चोरी का दावा कर रही है. कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र की तरह छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का दावा किया जा रहा है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस जल्द तथ्यों के साथ इसका खुलासा करेगी.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा की तरह यहां भी वोट चोरी के मामले सामने आएंगे. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि इस गठजोड़ से बीजेपी को अनुचित लाभ मिला है.
दीपक बैज का कहना है कि जल्द ही कांग्रेस ठोस तथ्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का खुलासा करेगी. अभी यह महज़ इशारा है, लेकिन आने वाले समय में सबूत पेश किए जाएंगे. फिलहाल प्रदेश कांग्रेस ने सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को पत्र लिखकर प्रशिक्षण अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है. कांग्रेस का दावा है कि कई विधानसभा क्षेत्रों में धांधली हुई है और उसका पर्दाफाश बहुत जल्द किया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





