छत्तीसगढ़

पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रहा दृष्टिबाधित छात्र, प्रशासन से मदद की गुहार

jantaserishta.com
24 Nov 2026 3:10 PM IST
पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रहा दृष्टिबाधित छात्र, प्रशासन से मदद की गुहार
x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: शहर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय आड़ावाल में दाखिला लेने को लेकर एक दृष्टिबाधित छात्र को अदालत से राहत मिलने के बाद भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांकेर जिले के ग्राम लोहत्तर निवासी नमन कुमार मंडावी का आरोप है कि न्यायालय से दोबारा प्रवेश का आदेश होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन उनसे नई शर्तें पूरी करने को कह रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई दोबारा शुरू नहीं हो पा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह विवाद 5 जून 2024 को हुई कार्रवाई से जुड़ा है। नमन का कहना है कि छात्रावास में भोजन व्यवस्था को लेकर उन्होंने अन्य विद्यार्थियों के साथ जिला प्रशासन से शिकायत की थी। उनका आरोप है कि इसी शिकायत के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को धमकाने और चिकन बिरयानी मंगाने जैसे आरोप लगाए गए और उनका टीसी काट दिया गया।
नमन के अनुसार, उस समय उनके साथ करीब 20 से 25 बच्चों को हटाया गया था, जिनमें से पांच विद्यार्थियों को बाहर किया गया और तीन ने अदालत की शरण ली। उनका दावा है कि कानूनी लड़ाई में उन्हें जीत मिली और न्यायालय ने उन्हें दोबारा प्रवेश देने का आदेश दिया।
हालांकि, छात्र और उनकी बड़ी बहन नमिता मंडावी का कहना है कि आदेश के बाद जब वे प्रवेश के लिए पहुंचे, तो स्कूल प्रबंधन ने शपथ पत्र और संस्थान की कई शर्तों वाली नियमावली पर हस्ताक्षर करने की बात कही। परिवार का दावा है कि अदालत के आदेश में ऐसी किसी अतिरिक्त शर्त का जिक्र नहीं है, फिर भी उन्हें बार-बार स्कूल बुलाकर वापस भेजा जा रहा है।
नमन का सवाल है कि न्यायालय से पक्ष में फैसला आने के बाद भी उन्हें अपनी पढ़ाई शुरू करने के लिए बार-बार क्यों दौड़ना पड़ रहा है। वहीं बहन नमिता मंडावी चाहती हैं कि बिना किसी अतिरिक्त शर्त के नमन को तुरंत प्रवेश मिले, ताकि उनकी रुकी हुई पढ़ाई पूरी हो सके। फिलहाल परिवार को जिला प्रशासन के हस्तक्षेप और आदेश के पालन का इंतजार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story