छत्तीसगढ़

कमिश्नरेट रायपुर मध्य जोन में विजिबल पुलिसिंग, पैदल पेट्रोलिंग व संदिग्ध चेकिंग

Shantanu Roy
25 Jan 2026 10:16 PM IST
कमिश्नरेट रायपुर मध्य जोन में विजिबल पुलिसिंग, पैदल पेट्रोलिंग व संदिग्ध चेकिंग
x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत राजधानी रायपुर के मध्य जोन क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पैदल पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विजिबल पुलिसिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। इस विशेष अभियान का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मध्य जोन उमेश प्रसाद गुप्ता ने किया। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली दीपक मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन रमाकांत साहू, थाना प्रभारी तेलीबांधा, सिविल लाइन एवं कोतवाली सहित लगभग 20 अधिकारी एवं जवान शामिल रहे।


पैदल पेट्रोलिंग जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर मालवीय रोड, एवरग्रीन चौक, बैजनाथपारा, कोतवाली, सदर बाजार, तात्यापारा चौक, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर चौक, चांदनी चौक एवं कालीबाड़ी चौक होते हुए पुनः कोतवाली थाना क्षेत्र में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति से बाजार क्षेत्रों एवं व्यस्त इलाकों में सुरक्षा का माहौल नजर आया। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों को यातायात में बाधा न डालने तथा नगर व यातायात नियमों का पालन करने की सख्त समझाइश दी गई। पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होता है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है। इसके साथ ही दुकानों के बाहर अव्यवस्थित रूप से रखे गए सामान को हटवाकर सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

पैदल पेट्रोलिंग के दौरान अड्डेबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों को थाने भेजा गया। पुलिस द्वारा शराब भट्टियों के आसपास विशेष निगरानी रखते हुए चाकूबाजों, असामाजिक तत्वों एवं अपराध प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से रायपुर शहर में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। विजिबल पुलिसिंग से न केवल
अपराधियों
में भय का माहौल बनता है, बल्कि आम जनता का पुलिस पर विश्वास भी मजबूत होता है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की नियमित पैदल पेट्रोलिंग से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग एवं पेट्रोलिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
Tagsरायपुर पुलिसकमिश्नरेट रायपुरमध्य जोनविजिबल पुलिसिंगपैदल पेट्रोलिंगसंदिग्ध चेकिंगअसामाजिक तत्वबिना नंबर प्लेट वाहनयातायात व्यवस्थाकानून व्यवस्थाRaipur PoliceCommissionerate RaipurCentral ZoneVisible PolicingFoot PatrollingSuspect CheckingAnti-Social ElementsVehicles Without Number PlateTraffic SystemLaw and Orderछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story