छत्तीसगढ़

निगम-मंडल में नियुक्तियां लोकसभा चुनाव के बाद करेगी विष्णुदेव सरकार

Nil dhankar
14 March 2024 12:32 PM IST
निगम-मंडल में नियुक्तियां लोकसभा चुनाव के बाद करेगी विष्णुदेव सरकार
x

रायपुर। अब भाजपा के संगठन के नेताओं को खुद को सरकार में शामिल किये जाने और पद का इंतज़ार हैं। मतलब निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर बात सामने आ रही है। दरअसल सवाल पूछे जा रहे हैं कि राज्य की सरकार निगम-मंडलों में नियुक्तियां कब करेगी? वही इस सवाल पर खुद भाजपा के प्रदेश प्रमुख किरण सिंह देव ने रहस्योद्घाटन किया हैं।

उन्होंने साफ़ किया हैं कि लोकसभा चुनाव के पूरा होने के बाद सरकार इस अहम् विषय पर फैसला लेगी, निगम-मंडल में नियुक्तियां की जाएगी। उम्मीद जताई जा रही हैं कि पिछली सरकार ने इन नियुक्तियों के लिए जितना वक़्त लिया था, भाजपा उसके उलट छह-सात महीनों के भीतर ही संगठन के नेताओं का इंतज़ार ख़त्म कर उन्हें पद दे दे।

Next Story