छत्तीसगढ़

कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का फैसला ले सकती है विष्णुदेव सरकार

Nilmani Pal
6 March 2024 10:02 AM GMT
कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का फैसला ले सकती है विष्णुदेव सरकार
x
छग

रायपुर। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को आज सीएम विष्णुदेव साय होली की सौगात दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। अगर सरकार आज महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लेती है तो प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। खैर सरकार के इस फैसले के लिए हमें शाम 5 बजे का इंतजार करना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय ने आज कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले बुलाई गई ये बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक में पीएम मोदी की एक और गारंटी को पूरा करने पर भी चर्चा होगी। कहा जा रहा है कि भूमिहिन मजदूरों को आर्थिक मदद करने के वादे पर भी मुहर लग सकती है। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।


Next Story